फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students will be able to pursue a Master's in Theatre Arts.

Kullu News: मास्टर्स इन थियेटर आर्ट्स में पढ़ाई कर सकेंगे विद्यार्थी

Thu, 27 Aug 2026 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Students will be able to pursue a Master's in Theatre Arts.
कुल्लू। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से अब विद्यार्थी मास्टर्स इन थियेटर आर्ट्स में पढ़ाई कर सकेंगे। राजकीय महाविद्यालय बंजार स्थित अध्ययन केंद्र (कोड-1148) में शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 के लिए नए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्र के सहायक समन्वयक प्रो. रामानंद ठाकुर ने बताया कि स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (एसओपीवीए) की ओर से संचालित मास्टर्स इन थियेटर आर्ट्स डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि थियेटर और रंगमंच की दुनिया में कॅरिअर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक अवसर है, जिसमें प्रवेश के लिए विद्यार्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री के साथ थियेटर आर्ट्स या एक्टिंग में एक वर्ष का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। यह कोर्स न्यूनतम दो वर्ष और अधिकतम चार वर्ष की अवधि का है, जिसका वार्षिक शुल्क 8,500 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू के आधिकारिक समर्थ पोर्टल पर जाकर 31 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed