{"_id":"6a9072f502b122eb080e62c5","slug":"manali-market-decked-up-for-raksha-bandhanmanali-market-decked-up-for-raksha-bandhan-kullu-news-c-89-1-ssml1014-185185-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रक्षाबंधन के लिए सजा मनाली बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रक्षाबंधन के लिए सजा मनाली बाजार
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में रक्षाबंधन के लिए मिठाई की खरीदारी करते हुए।-संवाद
मनाली। रक्षाबंधन पर्व के लिए मनाली बाजार राखियों से सज गया है। बाजार में राखियों की खरीदारी शुरू हो गई है। वीरवार को रामबाग के साथ लगती मनु मार्केट में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे राखियां खरीदने पहुंचे।
बाजार में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। अलग-अलग डिजाइन और आकर्षक रंगों वाली राखियां ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं। बच्चों के लिए डोरेमोन, गणेश और कार्टून करेक्टर वाली राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। खरीदारी के लिए पहुंची महिलाओं ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर राखियों की अच्छी वैरायटी बाजार में देखने को मिल रही है। राखी विक्रेता कुबेर अवस्थी ने बताया कि राखियां खरीदने के लिए काफी संख्या में महिलाएं बाजार पहुंच रही हैं। दुकानदार राजेश ने बताया कि इस वर्ष भी राखियों का कारोबार अच्छा चल रहा है।
इस बार मालरोड पर नहीं लगे राखी स्टॉल
मालरोड पर राखी की दुकानें नहीं सजाई गई हैं। नगर परिषद मनाली ने मालरोड और मालरोड स्थित पार्क में राखी स्टॉल लगाने की अनुमति नहीं दी है। राखी विक्रेताओं के लिए नगर परिषद की ओर से रामबाग में निर्धारित स्थान पर प्लाॅट उपलब्ध करवाए गए हैं। संवाद