{"_id":"633492082ab57524da4e5fcb","slug":"dussehra-festival-three-big-led-screens-will-be-installed-in-rath-maidan-kullu-news-sml4232460150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा उत्सव : रथ मैदान में लगेंगी तीन बड़ी एलईडी स्क्रीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा उत्सव : रथ मैदान में लगेंगी तीन बड़ी एलईडी स्क्रीन
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा के प्रबंधों को लेकर रथ मैदान में जायजा लेने पहुंचे उपायुक्त अधिकारियों के साथ।-संव?
- फोटो : Kullu
कुल्लू। 5 से 11 अक्तूबर तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में पहले दिन रथ मैदान से भगवान रघुनाथ सैकड़ों देवी देवताओं के साथ अपने अस्थायी शिविर के लिए रथ में सवार होकर निकलेंगे। लोग रथ मैदान में दशहरा का आनंद ले सकें। इसके लिए रथ मैदान में तीन बड़ी एलईडी स्क्रीनें लगाई जाएंगी। इस बार पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने दशहरा उत्सव के दौरान ऐतिहासिक रथ यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए अधिकारियों की टीम के साथ रथ मैदान का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के रथ यात्रा में शामिल होने के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए मैदान में किए जाने वाले प्रबंधों को बारीकी से जांचा और अधिकारियों को व्यवस्थाएं बनाने के आदेश दिए। गर्ग ने कहा कि रथ मैदान में तीन बड़ी एलईडी स्क्रीन स्थापित करने के साथ अन्य प्रबंधों को भी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कहा है।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा, जिला लोक संपर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर, कमांडेंट होम गार्ड निश्चिंत नेगी, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति केके कुल्लवी, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण केके शर्मा, सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी, जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी आदि मौजूद रहे।