{"_id":"64ff5054d7e4381aad08322c","slug":"dussehra-festival-plots-will-be-available-at-old-prices-only-kullu-news-c-89-1-klu1001-6754-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा उत्सव : पुराने दामों में ही मिलेंगे प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा उत्सव : पुराने दामों में ही मिलेंगे प्लॉट
Mon, 11 Sep 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर।
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में इस वर्ष व्यापारियों को प्लॉट पुराने दामों पर ही मिलेंगे। प्लॉट आवंटन के किराए में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। ऐसे में दशहरा उत्सव में बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों को राहत मिली है।
आपदा को देखते हुए इस तरह का निर्णय लिया गया है। साथ ही दशहरा उत्सव में बाहर से आने वाले व्यापारियों को पूर्व जांच के पश्चात ही पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। यह बात सीपीएस एवं अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने सोमवार को कुल्लू दशहरा की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्लाट आवंटन में सब लेटिंग (किराये पर दुकान लेकर दूसरे को किराये पर देना) करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। 24 अक्तूबर से शुरू होने वाले दशहरा को पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
दशहरा में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दलों सहित अतिरिक्त भारतीय सांस्कृतिक परिषद, प्रदेश के विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकेंद्र के अतिरिक्त एक मंच प्रदर्शनी मैदान में भी लगाया जाएगा। यहां दिन में कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे सकेंगे।
उन्होंने कहा कि दशहरा में एक दिन एक भव्य सांस्कृतिक परेड होगी। इस दौरान उपायुक्त आशुतोष गर्ग, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी, नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत आदि मौजूद रहे। संवाद