{"_id":"6570785708c6d617db3746b3a2086ded","slug":"dont-obey-traffic-rules-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाई के चक्कर में जान से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमाई के चक्कर में जान से खिलवाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 09 Aug 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली महादेव जाने वाली बसों में सवारियों को ठूंस-ठूंस कर भरा जा रहा है। यानी कमाई के चक्कर में लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। जबकि, प्रशासन मूक दर्शक बनकर तमाशा देख रहा है। बसों में ओवरलोडिंग के चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
सवारियां बसों की छतों पर तो सफर कर ही रही हैं, वहीं छत की सीढ़ियों पर बैठ कर भी जान को जोखिम में डाला जा रहा है। ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। लिहाजा, सरेआम निजी बस चालक-परिचालक और मालवाहक वाहनों के चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
हैरानी की बात यह है कि कुल्लू-बिजली महादेव सड़क मुख्यालय स्थित वामतट मार्ग से जुड़ती है। लेकिन, इस मार्ग पर हो रही ओवरलोडिंग को रोकने वाला कोई नहीं है। यह सब पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग के नाक तले हो रहा है। आजकल हजारों की संख्या में श्रावण माह की बेला पर कुल्लू समेत बाहरी राज्यों के श्रद्धालु बिजली महादेव के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इन श्रद्धालुओं को बस स्टैंड कुल्लू, रामशिला से निजी बस चालक और परिचालक बसों में ठूंस-ठूंस कर भर रहे हैं। बिजली महादेव से भी ओवरलोडिंग बसें कुल्लू आती हैं। रामशिला पहुंचने से पहले सवारियों को आधा रास्ते में उतारा जाता है। वहीं, मालवाहक वाहन भी श्रद्धालुओं को बिजली महादेव ढोते हुए देखे जा रहे हैं। खराहल घाटी के रमेश ठाकुर, डाबे राम, दिले राम, नानक चंद और रामनाथ शर्मा ने कहा कि बिजली महादेव की ओर जाने वाली बसों में बस की छतों पर सवारियों को बिठाया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि निजी बस चालकों और मालवाहक चालकों के खिलाफ नियमों की अनदेखी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
आरटीओ कुल्लू राज ठाकुर कहना है कि नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बिजली-महादेव सड़क पर नाका लगाया जाएगा। पकड़े जाने पर चालक-परिचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।