फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Doctors on strike, patients not treated for the second day

Kullu News: हड़ताल पर रहे डॉक्टर, दूसरे दिन भी मरीजों को नहीं मिला उपचार

Sat, 27 Dec 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 27 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Doctors on strike, patients not treated for the second day
कुल्लू के अस्पताल में पहुंचे मरीज हड़ताल के चलते इन्हें ​विना उपचार करवाएं ही लौटना पड़ रहा है।
पंजीकरण करवाने के बाद ओपीडी के बाहर लगी रहीं मरीजों की कतारें
विज्ञापन

काफी इंतजार के बाद हड़ताल के बारे में पता चला तो निराश लौटे घर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल की ओपीडी में दूसरे दिन भी मरीजों का उपचार नहीं हो पाया। चिकित्सक सामूहिक हड़ताल पर रहे।
ओपीडी में मरीजों का उपचार नहीं किया। इससे सैकड़ों मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ...दिन शनिवार, संस्थान क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू। समय सुबह 8:10 मिनट, मरीज इस उम्मीद में अस्पताल आना शुरू हुए कि गत दिन सामूहिक अवकाश पर चिकित्सक रहे हैं लेकिन शनिवार को उपचार की सुविधा मिलेगी और वे अपना उपचार करवा पाएंगे। सुबह 8:30 बजे तक अस्पताल परिसर में कड़ाके की ठंड के बीच मरीजों की भीड़ जुटनी शुरू हुई। मातृ शिशु खंड में स्थापित महिला एवं बाल पंजीकरण काउंटर पर लाइन लगनी शुरू हुई। अस्पताल के नए भवन में स्थापित पुरुष और ऑनलाइन पंजीकरण काउंटर पर भी मरीजों की लाइनें लगी रहीं।

सुबह 9:45 बजे तक तीनों पंजीकरण काउंटरों पर मरीजों की लाइनें लग गई करीब 250 से अधिक मरीज पंजीकरण करवाने के लिए काउंटर पर लाइनों में रहे। मर्ज के बीच मरीजों ने एक से डेढ़ घंंटा सुबह 9:15 बजे तक पंजीकरण करवाने के लिए लाइनों में ठंड में ठिठुरते हुए इंतजार किया लेकिन काउंटर पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में उपचार नहीं होगा। चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में निराश और हताश मरीज वापस लाैटे। हालांकि, अस्पताल कि आपातकालीन ओपीडी में मरीजों का उपचार किया गया। इसके अलावा शाम 4 बजे तक पंजीकरण काउंटरों पर मरीजों का आना जारी रहा। मरीज सौरव, आकाश, मोहित, आकांक्षी, श्वेता, रजनी, सोमदेई, अंजना ने कहा कि दो दिनों से वे अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं लेकिन गत शुक्रवार को चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर रहे और शनिवार को हड़ताल पर। इससे मरीजों को अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। मरीजों को उपचार में देरी हो रही है। सरकार और स्वास्थ्य निदेशालय मरीजों का अस्पताल में उपचार सुनिश्चित करवाए।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed