फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Divine union of God Lakshmi Narayana and Mother Shatarupa

Kullu News: देवता लक्ष्मी नारायण और माता शतरूपा का देवमिलन

Mon, 02 Jun 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 02 Jun 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Divine union of God Lakshmi Narayana and Mother Shatarupa
देवता लक्ष्मी नारायण और माता शतरूपा मैल गांव में देव मिलन की रस्म को निभाते हुए। -संवाद
सैंज के मैल गांव में दर्शन पाने को उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। देवता लक्ष्मी नारायण भल्लाण इन दिनों सैंज घाटी परिक्रमा पर निकले हैं। देवता सोमवार को सैंज घाटी के बनाऊगी गांव से मझाण के लिए रवाना हुए। उनके साथ देवता ब्राधिवीर, रिंगु नाग, देवता थान देवता के निशान भी हैं।
मझाण पहुंचने से पहले सभी देवता मैल गांव पहुंचे। मैल गांव में देव मिलन की भव्य रस्म का निर्वहन किया गया। माता शतरूपा ने सभी देवताओं का मैल पहुंचने पर देव परंपरा से स्वागत किया और देव मिलन की रस्म को निभाया।
विज्ञापन

मैल गांव में देव मिलन की परंपरा को देखने और आराध्य देवी-देवताओं का आशीर्वाद पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने आराध्य देवी देवताओं के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। दोपहर बाद देवता लक्ष्मी नारायण और अन्य तीन देवता मैल गांव से मझाण के लिए रवाना हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed