फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devotees thronged the Jia Sangam for a holy dip.

Kullu News: जिया संगम पर स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

Sat, 05 Sep 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Devotees thronged the Jia Sangam for a holy dip.
कुल्लू के ब्यास-पार्वती के संगम स्थल जिया में बीस भादों के मौके पर स्नान करते श्रद्यालू।-संवाद
कुल्लू। जिला कुल्लू में 20 भादो के पवित्र पर्व पर शनिवार को देवी-देवताओं के तीर्थ स्थलों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने विभिन्न पवित्र जलस्रोतों और संगम स्थलों पर स्नान कर सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक नगरी मणिकर्ण, जिया संगम, गड़सा, वशिष्ठ, क्लाथ और खीरगंगा सहित अन्य तीर्थ स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

भुंतर के समीप ब्यास और पार्वती नदी के संगम स्थल जिया में सुबह करीब चार बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मान्यता के अनुसार 20 भादो के दिन यहां देवी-देवता भी शाही स्नान करते हैं। श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

गड़सा घाटी के शौठ निहारगड़ू स्थित पवित्र झरने में भी सैकड़ों लोगों ने स्नान किया। मणिकर्ण में भी पवित्र स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मणिकर्ण स्थित राम मंदिर की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। यहां श्रद्धालुओं के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय श्रद्धालु इंदीवर मेहता, विनय सूद, आलोक, विक्रम सिंह और प्रेम लाल ने बताया कि कुल्लू में 20 भादो का पर्व उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। जिया संगम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और यहां देवी-देवताओं ने भी शाही स्नान किया। दो दिन पहले माता पार्वती चोंग ने भी शाही स्नान किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed