{"_id":"6a69e30766dca24f070cbb42","slug":"demand-to-improve-the-condition-of-the-chokhang-naingahar-road-kullu-news-c-89-1-klu1002-182719-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चोखंग-नैनगाहर सड़क की दशा सुधारने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चोखंग-नैनगाहर सड़क की दशा सुधारने की मांग
Thu, 30 Jul 2026 04:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 30 Jul 2026 04:54 AM IST
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। युवा कांग्रेस लाहौल स्पीति के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात कर चोखंग-नैनगाहर सड़क की जर्जर हालत का मुद्दा उठाया।
उन्होंने सड़क के शीघ्र सुधार और स्थायी सुरक्षा कार्य शुरू कराने की मांग करते हुए कहा कि यह मार्ग स्थानीय लोगों के साथ-साथ नीलकंठ महादेव जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।
दीपक ठाकुर ने बताया कि सड़क के साथ बहने वाली नदी का जलस्तर बढ़ने पर मार्ग बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता है। कई स्थानों पर नदी के कटाव से सड़क को नुकसान पहुंचता है और यातायात प्रभावित होता है। बरसात के दौरान हालात और अधिक गंभीर हो जाते हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
चोखंग-नैनगाहर सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों की जीवनरेखा है। इसी मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
दीपक ठाकुर ने लोक निर्माण मंत्री से जनहित को ध्यान में रखते हुए सड़क के स्थायी सुधार, तटबंध एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराने का आग्रह किया, ताकि भविष्य में सड़क को बार-बार होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।