Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Delegation met with officials regarding tourism development

Kullu News: पर्यटन विकास पर अधिकारियों से मिला प्रतिनिधिमंडल

Thu, 19 Nov 2026 03:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
Delegation met with officials regarding tourism development
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल की जिभी घाटी में पर्यटन के सतत और जिम्मेदार विकास को लेकर जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों मिला। इस दौरान घाटी में ठोस कचरा प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और नशे की बढ़ती समस्या जैसे मसलों को उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कुल्लू, पुलिस अधीक्षक कुल्लू, जिला पर्यटन विकास अधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने कहा कि जिभी घाटी में पर्यटन गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में पर्यटन के विस्तार के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है। एसोसिएशन के महासचिव ललित कुमार ने कहा कि इस दौरान समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन और स्थानीय समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ घाटी की प्राकृतिक सुंदरता, सामाजिक वातावरण और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखना भी प्राथमिकता होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed