{"_id":"674605f9269a5d198200d686","slug":"crowd-of-tourists-gathered-in-rohtang-after-snowfall-kullu-news-c-89-1-ssml1012-135659-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फबारी के बाद रोहतांग में उमड़ी पर्यटकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फबारी के बाद रोहतांग में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
Tue, 26 Nov 2024 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
मनाली के माल रोड में उमड़ी सैलानियों की भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। पिछले सप्ताह मनाली की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी के बाद मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। रोहतांग दर्रा में भी पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है। हर रोज रोहतांग जाने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को रोहतांग के लिए 545 पर्यटक वाहनों में हजारों पर्यटक पहुंचे और जमकर मस्ती की। मनाली में रोजाना 800 से 1000 बाहरी राज्य के वाहन आ रहे हैं।
हाल ही में मनाली की उंची चोटियों पर हुई बर्फबारी रोहतांग का सौंदर्य निखर उठा है। इसके बाद रोहतांग जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। सोमवार को 447 पर्यटक वाहन परमिट लेकर रोहतांग गए थे। मंगलवार को यह आंकड़ा 545 पहुंच गया। टैक्सी चालक खेम राज का कहना है कि रोहतांग में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। रोहतांग के लिए करीब 150 से 200 पर्यटक वाहन जा रहे थे। बर्फबारी के बाद यह आंकड़ा दोगुना हो गया है। उधर, मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार आजकल रोजाना 800 से 1000 पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं। होटलों की ऑक्यूपेंसी 60 प्रतिशत तक पहुंची है। बुकिंग में भी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि पर्यटकों कि संख्या बढ़ गई है। हालांकि, बर्फबारी नाममात्र हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में ज्यादा बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों कि संख्या बढ़ जाएगी। ऑनलाइन बुकिंग में 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।
--
मालरोड में उमड़ रही पर्यटकों की भीड़
मनाली का मालरोड भी हर रोज पर्यटकों से गुलजार हो रहा है। दिन को पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है तो शाम होते ही मालरोड की रौनक बढ़ रही है। पर्यटक रात तक मालरोड में सैर-सपाटा कर रहे हैं। साथ जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं।