{"_id":"590a107d4f1c1b6e50441be4","slug":"vigelence-envestigation-in-one-dozen-mesterol","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन मस्टरोल की भी जांच करेगी विजिलेंस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक दर्जन मस्टरोल की भी जांच करेगी विजिलेंस
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 03 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस कुल्लू ने 500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचे बस्तोरी पंचायत के ग्राम रोजगार सेवक से एक दर्जन से अधिक मस्टरोल बरामद किए हैं। इसकी विजिलेंस ब्यूरो कुल्लू की टीम ने जांच कर रही है। विजिलेंस ने बरामद मस्टरोल के सभी लोगों से भी पूछताछ करेगी और इन लोगों को थाना तलब करने की तैयारी कर दी है। इन लोगों से पूछा जाएगा कि उनसे भी कहीं मस्टरोल बनाने के लिए पैसे की पेशकश तो नहीं की या इससे पहले कोई रिश्वत तो नहीं मांगी।
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम ग्राम रोजगार सेवक पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। कोर्ट में उसके खिलाफ ठोस साक्ष्य पेश करने के लिए केस मजबूत करना चाहती है। पंचायत ग्राम सेवक से बरामद मस्टरोल से जिला की अन्य पंचायतों में भी हड़कंप मच गया है। मामले की जांच कर रहे विजिलेंस कुल्लू के इंस्पेक्टर दोरजे राम ने कहा कि बस्तोरी पंचायत के ग्राम रोजगार सेवक से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बरामद किए एक दर्जन से अधिक मस्टरोल जिन-जिन लोगों के नाम से बने हैं उनको जल्द ही विजिलेंस थाना में पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा। उधर, बुधवार को विजिलेंस ने ढालपुर मैदान में 500 रुपये रिश्वत के साथ धरे बस्तोरी पंचायत के ग्राम रोजगार सेवक चमन लाल को कुल्लू की अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। विजिलेंस कुल्लू के एएसपी एनके शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार करने व इसको बढ़ावा देने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन