{"_id":"0f856957cbaf4ebc3f1fc3cceae4e42c","slug":"two-injured-in-road-accident-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली एनएच-21 के वामतट पर कराड़सू में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक काईस गांव के पवन कुमार ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि वह रायसन से अपने मोटरसाइकल नंबर एचपी34 ए 9389 पर घर लौट रहा था कि इसी दौरान अचानक कराड़सू में कुल्लू की ओर से आ रही एक तेजरफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे वह और मोटरसाइकल पर सवार दूसरा शख्स भी गंभीर रूप से घायल हो गया। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तेजरफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसेगी।
विज्ञापन