देवदार और कायल के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर थाना के तहत आने वाले नरोगी जंगल में देवदार और कायल के तेइस हरेभरे पेड़ों को काट डाला है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भुंतर थाना में अवैध रूप से पेड़ कटान को लेकर केस दर्ज किया गया है। हुरला रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी ने पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर में कहा है कि पिछले तीन माह में नरोगी के जंगलों में करीब तेइस पेड़ कटे हुए पाए गए हैं। इनमें से 19 पेड़ देवदार के हैं और चार कायल के हैं। इस लकड़ी की बाजार में कीमत करीब बीस लाख रुपये बताई जा रही है।
हैरानी की बात यह है कि तीन माह तक लकड़ी तस्कर पेड़ों को काटते रहे और विभाग चैन की नींद सोता रहा। हो सकता है कि पुलिस में मामला ले जाने वाले आरओ को इसका पता टुअर के दौरान अब ही चला हो, लेकिन विभाग में उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को इस बात का पता न हो, इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है। बहरहाल एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस तस्करी में शामिल रहे लोगों के अलावा जंगलात महकमे के अमले से भी पूछताछ कर रही है।