फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   crime in kullu

बढ़ेईराग्रां में तीन मंजिला मकान राख

Mon, 22 Feb 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 22 Feb 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
crime in kullu

लगघाटी के तहत पड़ने वाली भुमतीर पंचायत में आगजनी की घटना पेश आई है। आगजनी में एक तीन मंजिला मकान पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गया है और एक अन्य घर आधा जल गया है। आगजनी की इस घटना में लाखों की संपत्ति के नुकसान का दावा किया गया है।

विज्ञापन


यह घटना सोमवार शाम पांच बजे के करीब घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की चिंगारी ने मकान को आगोश में लिया और देखते-देखते ही मकान राख बन गया। दमकल विभाग का वाहन मौके पर पहुंचा तो एक मकान पूरी तरह से राख हो गया, लेकिन दमकल कर्मियों ने लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर आधा जले दूसरे घर को बचाया लिया गया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच का मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय निवासी नंद लाल के मुताबिक पूरी तरह से जला घर तीन मंजिला था और यह घर शांगर सिंह का था। वहीं दूसरा आधा जला घर चमन लाल निवासी बढ़ेईराग्रां का है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दमकल विभाग के सब फायर ऑफिसर दुर्गादास ने बताया कि इस आगजनी को लाखों की संपत्ति स्वाह हो गई है। विभाग की टीम पर मौके पर जाकर अन्य दूसरे घर को बचा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed