{"_id":"dfeaa31a8c8bbea74cfcadc3a3b9d11a","slug":"beaten-in-house-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर पीटा, मारने की दी धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर पीटा, मारने की दी धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 11 Jan 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
देवभूमि कुल्लू के प्रवेशद्वार भुंतर में एक शख्स के घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मार देने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भुंतर निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि एक शख्स बिना अनुमति उसके घर के आंगन में कार ले आया। बाद में उसने अनिल के ऊपर हमला कर दिया। वहीं, जाते-जाते वह अनिल को जाने से मारने की धमकी भी दे गया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन