{"_id":"585819da4f1c1bd663e393c6","slug":"attempt-of-thieft-in-two-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर में दो एटीएम लूटने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भुंतर में दो एटीएम लूटने का प्रयास
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू।
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
देवभूमि कुल्लू के प्रवेशद्वार भुंतर में एक शख्स ने दो एटीएम में घुसकर उनमें तोड़फोड़ कर कैश लूटने का प्रयास किया। लेकिन, आरोपी इसमें कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भुंतर बाजार में दो बैंकों के एटीएम को लूटने के प्रयास का मामला सामने आया है। एक आरोपी नकाब पहनकर एटीएम में घुसा। जहां उसने रौड से एटीएम तोड़ने के लिए तोड़फोड की। लेकिन, इसमें सफल न रहने पर वह बेखौफ होकर कुछ ही देर में दूसरे एटीएम में पहुंच गया। वहां भी उसने अपनी पहचान छुपाने को नकाब पहनकर अटैक किया। लेकिन, यहां भी उसके हाथ कुछ नहीं लगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि कुछ लोग इसे नोटबंदी से हो रही परेशानियों से जोड़कर भी देख रहे हैं।
उधर, एसपी कुल्लू पदमचंद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर रही है। बैंकों के एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस नकाबपोश की इस हरकत से पर्दा उठाकर उसे कानून के शिकंजे में ले लेगी।