फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मजाक में साले से चली गोली से जीजा घायल

मजाक में साले से चली गोली से जीजा घायल

Sun, 23 Dec 2018 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
मजाक में साले से चली गोली से जीजा घायल

विज्ञापन
कमांद में मजाक-मजाक में साले से चली थी गोली
घायल हुआ जीजा सर्जरी के लिए पीजीआई किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते दोहरानाला के गांव कमांद में साले के मजाक-मजाक में जीजा को गोली लग गई, जिससे जीजा घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाने केे बाद पहले मंडी के नेरचौक और यहां से पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर की रात को हुई घटना में कमांद गांव में नैन प्रकाश ने घर के कमरे में टंगी बंदूक को निकाला और अपने साले को बंदूक भरने और पकड़ने के बारे में बताने लगा। इसके बाद साले ने बंदूक को हाथ में लिया और मजाक-मजाक में गोली चलने से जीजा के बाजू से होकर पेट के एक कोने में छर्रे लग गए। इससे वह लहूलुहान हो गया। घर में मची अफरा तफरी के बीच घायल युवक को पहले उपचार के लिए कुल्लू लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया और बाद में उसे यहां से रेफर किया गया है। एएसपी कुल्लू का राजकुमार चंदेल ने कहा कि गोली चलाने वाले और घायल होने वाला आपस में रिश्तेदार हैं। घटना मजाक-मजाक में हुई है। बावजूद इसके पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed