फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सूमारोपा में एक किलो चरस के साथ धरे तीन युवक

सूमारोपा में एक किलो चरस के साथ धरे तीन युवक

Tue, 19 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
सूमारोपा में एक किलो चरस के साथ धरे तीन युवक
कुल्लू। जरी पुलिस ने पेट्रोलिंग और नाकाबंदी के दौरान शिमला जिला के तीन युवाओं को एक किलो दस ग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया। तीनों युवक मणिकर्ण की वादियों से घूमने के बाद वापस शिमला जा रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस भुंतर-मणिकर्ण रोड में पेट्रोलिंग में थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर वाहनों की भी तलाशी ले रही थी। तभी मणिकर्ण से आई एक कार में सवार तीन युवक पुलिस को देख कर हड़बड़ा गए और पुलिस को शक होने पर गाड़ी को रोका तथा तलाशी शुरू कर दी। जिसमेें 1.010 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तीनों युवाओं को गिरफ्तार कर वाहन को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जरी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई नंद लाल ने कहा कि पुलिस ने शिमला के रहने वाले राजेश, दीपक तथा रजत से चरस की खेप बरामद की है। तीनों को मंगलवार को कुल्लू की अदालत में पेश किया जहां उन्हें 21 सितंबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। चरस खेप कहां से लाई गई थी और कहां ले जाई जा रही थी, के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed