फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   गाहर पंचायत के छाउधार में ढाई मंजिला मकान राख

गाहर पंचायत के छाउधार में ढाई मंजिला मकान राख

Sat, 17 Feb 2018 10:13 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
गाहर पंचायत के छाउधार में ढाई मंजिला मकान राख
fire - फोटो : amarujala
खराहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय के सटी खराहल घाटी की गाहर पंचायत के गांव छाउधार में शनिवार दोपहर करीब दो बजे ढाई मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। आग से एक परिवार के छह सदस्य बेघर हो गए हैं। हादसे में अनुमानित करीब बीस लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान आंका गया है। आग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

एकाएक आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन हवा के झोकों से आग और भड़क गई। देखते ही देखते आग ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। ऐसे में घर के भीतर रखा सामान आग की भेंट चढ़ गया। गाहर पंचायत के पूर्व प्रधान ठाकर चंद कोटिया ने बताया कि मोहन लाल के घर में दोपहर के दो बजे आग लगने से ढाई मंजिला मकान पूरी तरह से स्वाह हो गया। एक परिवार के छह सदस्य बेघर हो गए।
विज्ञापन

दमकल महकमे के अधिकारी दुर्गा दास के अनुसार बीस लाख का नुकसान आंका गया है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर मकान में लगी आग के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है। पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर प्रशासन की ओर से दस हजार रुपये राहत राशि प्रदान की गई। उधर, वनमंत्री गोविंद ठाकुर तथा गाहर पंचायत की प्रधान कमला कोटिया और पूर्व प्रधान ठाकर चंद, उपप्रधान चमन लाल ने प्रभावित परिवार का हरसंभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed