फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   गड़सा में जीप गिरी; एक की मौत, 11 लोग घायल

गड़सा में जीप गिरी; एक की मौत, 11 लोग घायल

Sun, 14 Apr 2019 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
गड़सा में जीप गिरी; एक की मौत, 11 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/भुंतर। उपमंडल बंजार के तहत गड़सा-भलाण मार्ग पर माहुनी में रविवार सुबह करीब 9.30 बजे एक जीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का भुंतर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को कड़ी मशक्कत से गहरी खाई से बाहर निकाला है। जानकारी के अनुसार बोलरो कैंपर एचपी 66 ए 1833 में 12 लोग भलाण जा रहे थे। इस दौरान माहुन के पास अचानक जीप खाई में गिर गई। इससे गोकुल चंद (48) निवासी गांव भलाण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा बीना कुमारी (38) पत्नी कौर सिंह निवासी गांव गड़सा, अभिनंदन (9) पुत्र चैनसुख निवासी गांव बाशिंग, प्रगति (21) पुत्री राजकुमार निवासी गांव बंदल, डाकघर गड़सा, रितिका (15) पुत्री चैनसुख निवासी गांव बाशिंग, शिवांशी (11) पुत्री खेमचंद निवासी गड़सा, कनिका (15) पुत्री कौर सिंह गड़सा, पिंगला देवी (30) पत्नी खेमचंद गांव व डाकघर गड़सा, आर्यन (15) पुत्र कौर सिंह गांव व डाकघर गड़सा, रेखा (12) पुत्री सुरेंद्र कुमार निवासी गांव व डाकघर गड़सा, कौर सिंह (44) पुत्र लुधारु राम निवासी गड़सा, सोनम (20) पुत्री कुशाल चंद निवासी गांव गंजा डाकघर नग्गर हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए। थाना प्रभारी भुंतर विकास कुमार ने कहा कि गड़सा के माहुनी के पास एक जीप अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed