फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पांच किलो चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

पांच किलो चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Tue, 24 Jul 2018 09:07 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
पांच किलो चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। एनसीबी कुल्लू ने लारजी में नाका लगाकर एक व्यक्ति को 5.552 किलोग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया। एनसीबी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात को एनसीबी ने लारजी के पास नाका लगा था। सब इंस्पेक्टर रूप लाल की अगवाई में नानक चंद, दिनेश गिरी, शेर सिंह, अतुल व भूपेंद्र की टीम ने करीब दस बजे सैंज की तरफ पैदल आ रहे एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका तो वह घबरा गया। पुलिस ने शक होने पर जब बैग की तलाशी ली तो उससे 5.552 किलोग्राम चरस की खेप बरामद की। व्यक्ति की पहचान गिरधारी लाल (43) निवासी बरसांगड सैंज के रूप में हुई है। इसके बाद कागजी प्रक्रिया को पूरा कर मंगलवार को चरस तस्कर को कुल्लू की अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए। डीएसपी ब्रह्म दास ने कहा कि व्यक्ति ने चरस को लेकर कहां जा रहा था और किससे खरीदा गया था, इस बारे भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि नोरकोटिक्स ब्यूरो की नशे के खिलाफ अभियान जारी है और इसकी धर पकड़ के लिए जगह-जगह नाकेबंदी की जा रही है। भुंतर थाना के तहत पुलिस ने नाकाबंदी में एक व्यक्ति को चार ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। सिउंड नामक जगह पर पुलिस को कामयाबी मिली है। जांच अधिकारी एसआई जसपाल सिंह ने कहा कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने शक होने पर आरोपी की तलाशी की थी। ठाकुर चंद निवासी बडोगी से चार ग्राम हेरोइन मिली है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed