{"_id":"5cc9ae23bdec22072d1b7dcb","slug":"171556721187-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरानाला में वैन से पकड़े दस स्लीपर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोहरानाला में वैन से पकड़े दस स्लीपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के दोहरानाला में नाकाबंदी के दौरान एक वैन को अवैध दस स्लीपरों के साथ पकड़ा है। वन विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वन तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार, जबकि एक अन्य मौके से फरार हो गया है।
वन विभाग कुल्लू के डीएफओ डॉ. नीरज चड्ढा ने कहा कि वन विभाग और पुलिस की एक टीम दोहरानाला में नाके पर थी। इस दौरान शक के आधार पर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। तभी एक वैन भुंतर की तरफ जा रही थी और उसे शक होने पर तलाशी के लिए रोका तो चालक तेजी से गाड़ी को दौड़ाने लगा। ऐसे में नाके पर खड़ी टीम का शक और भी गहराया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी को रोका तो तलाशी करने पर वैन से अवैध 10 स्लीपर बरामद किए गए। पुलिस और वन विभाग ने गाड़ी को कब्जे में लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रात के अंधेेेरे का फायदा उठाकर एक अन्य वन माफिया मौके से फरार हो गया है।
उधर, डीएफओ ने कहा कि नाके पर वन विभाग के बीओ भूपेंद्र पाल, वनरक्षक बानी ठाकुर और दिनेश ठाकुर मौजूद थे। उधर, डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस ने वन विभाग से मिली शिकायत के आधार पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। कहा कि आरोपी देवदार के स्लीपर को कहां लेकर जा रहे थे, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दूसरे व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया जाएगा।