फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   घरटगाड़ में 2.135 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

घरटगाड़ में 2.135 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2019 09:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
घरटगाड़ में 2.135 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत आने वाले घरटगाड़ में पुलिस को एक बार फिर नशे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने दियोरी के पास घरटगाड़ में दो लोगों से 2.135 किलो चरस की खेप बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बंजार पुलिस की एक टीम कलवारी के घरटगाड़ गांव के पास नाका लगाकर बैठी थी। इस दौरान कलवारी से दियोरी की ओर आ रहे ट्रक संख्या एचआर-69 वी- 9284 को जांच के लिए रोका गया और वाहन के कागज दिखाने के लिए कहा गया। लेकिन पुलिस को देखकर ट्रक में बैठे दो अन्य व्यक्ति घबरा गए। जब पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को घबराया देखकर तलाशी ली तो उनके पास बैग में दो किलो 135 ग्राम चरस मिली। इसके बाद पुलिस ने अनिल कुमार उर्फ सोनू (37) पुत्र आजाद सिंह निवासी गांव खुबडू सोनीपत, हरियाणा और ओम प्रकाश (40) पुत्र सुरजन सिंह निवासी गांव दड़वा, डाकघर बाड़ा चच्योट, मंडी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है। बंजार थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि घरटगाड़ के पास दो आरोपियों को दो किलो 135 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed