{"_id":"5b6ef1124f1c1bcb2e8b5b6e","slug":"171533997330-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ व्यासर मार्ग स्थित गदेड़ गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गाड़ी शनिवार सुबह करीब चार बजे काईस स्थित किसी शादी समारोह से वापस व्यासर के गदेड़ की तरफ आ रही है। इस दौरान गाड़ी व्यासर रोड के गदेड़ गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले सभी घायलों को लोगों की मदद से सड़क मार्ग तक पहुंचाया और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। हादसे में घायलों की पहचान हेत राम, शकुंतला देवी, बालक तथा जय देवी निवासी गदेड़ तथा चालक भोज प्रकाश निवासी कशेड़ के रूप में हुई है। इसमें एक घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। एसएचओ कुल्लू अशोक शर्मा ने कहा कि हादसे के कारणों को पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।