फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पौने दो किलो चरस के साथ विदेशी सहित तीन गिरफ्तार

पौने दो किलो चरस के साथ विदेशी सहित तीन गिरफ्तार

Sun, 03 Jun 2018 09:53 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
पौने दो किलो चरस के साथ विदेशी सहित तीन गिरफ्तार
कुल्लू।
विज्ञापन

पुलिस ने दो चरस के मामलों में एक विदेशी समते तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पौने दो किलोग्राम चरस की खेप बरामद की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला बजौरा स्थित नाके में आया जहां भुंतर की तरफ से जा रही बस को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। पुलिस को देख बस में बैठा एक विदेशी हड़बड़ा गया। लेकिन शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो उसके कब्जे से 872 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने स्विस नागरिक फिलीप सुनील को गिरफ्तार कर दिया है। वहीं दूसरा मामला मणिकर्ण घाटी के चौकी-मलाणा में सामने आया है। पुलिस टीम के नाकाबंदी के दौरान शक होने पर एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका और तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी से 868 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी में सवार 35 वर्षीय किरण कुमार निवासी ज्वालापुर, मंडी तथा 26 वर्षीय तरुण शर्मा निवासी वाकनाघाट, जिला सोलन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विदेशी और अन्य दो युवाओं ने चरस की खेप कहां से लाई, इस संबंध में पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि चरस तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।
000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed