फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   तीन किलो चरस के साथ दो तस्कर धरे

तीन किलो चरस के साथ दो तस्कर धरे

Mon, 01 Jan 2018 09:57 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
तीन किलो चरस के साथ दो तस्कर धरे
charas - फोटो : amarujala
कुल्लू। धार्मिक नगरी मणिकर्ण घाटी में नए साल के पहले दिन ही दो अलग अलग मामलों में चरस की बड़ी खेप बरामद की है। करीब तीन किलो चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक नेपाली और एक स्थानीय व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मणिकर्ण पुलिस का एक दल मणिकर्ण से कसोल के बीच मणिकर्ण चौकी प्रभारी नंद लाल ठाकुर की अगुवाई में निकला था। इस दौरान जब दल मणिकर्ण के साथ एनएचपीसी कालोनी के पास पहुंची तो यहां पैदल आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देख हड़बड़ा गया और अपनी गति को तेज किया। पुलिस को शक हुआ तो उसकी तलाशी करने पर दो किलो 102 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने 52 वर्षीय उजी लाल निवासी नेपाल को गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामला भी मणिकर्ण के तहत आने वाले तेगड़ी पुल के पास सामने आया। नाकाबंदी के दौरान जब एक व्यक्ति को शक होने पर रोका तो उसके कब्जे से 886 ग्राम चरस निकली।
विज्ञापन

पुलिस ने 35 वर्षीय तारा चंद निवासी नकथान बरशैणी को गिरफ्तार कर शिकंजा कस दिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई नंद लाल ठाकुर और हैड कांस्टेबल बृज भूषण ने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों लोगों ने चरस की खेप को कहां से खरीदा था इस बारे में एनडीपीएस एक्ट 29 के तहत कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को दोनों तस्करों को कुल्लू की अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed