फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू के बंजार और सैंज में दो लोगों की मौत

कुल्लू के बंजार और सैंज में दो लोगों की मौत

Thu, 13 Jun 2019 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के बंजार और सैंज में दो लोगों की मौत
बंजार और सैंज में हादसे, दो की मौत
विज्ञापन

लेंटर डालते समय घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, बुजुर्ग ने खाया जहरीला पदार्थ
पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार/सैंज। जिला कुल्लू में पुलिस थाना बंजार के अंतर्गत सैंज और बंजार में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। बंजार में एक व्यक्ति की लेंटर से गिरकर मौत हो गई। उधर, सैंज में एक बुजुर्ग ने नशीले पदार्थ का सेेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों मामले में शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंजार के पहले मामले में दियोरी में दिलीप चौहान (35), पुत्र जमुना चौहान निवासी गांव करर खुरड़, तहसील लुईसा, जिला पलामु, झारखंड का प्रवासी युवक मजदूर का काम करता था। वह लेंटर डालने का काम कर रहा था। लेंटर डालते समय वह अचानक गिर गया, जिससे उसे गहरी चोटें आई। हादसे के बाद घायल बंजार अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन कुल्लू अस्पताल में उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। दूसरे मामले में सैंज थाना क्षेत्र के गांव रोवाड़ डाकघर धाऊगी के शमशेर सिंह (62) पुत्र महूदास ने बुधवार रात कोई नशीला पदार्थ खाल लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस थाना बंजार में एक लेंटर डालते समय घायल प्रवासी युवक की मौत हो गई। इसके अलावा सैंज थाना के तहत एक बुजुर्ग के जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत भी हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed