फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भुंतर में सवा क्विंटल नकली शहद बरामद, चार सैंपल भरे

भुंतर में सवा क्विंटल नकली शहद बरामद, चार सैंपल भरे

Wed, 11 Apr 2018 09:53 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
भुंतर में सवा क्विंटल नकली शहद बरामद, चार सैंपल भरे
curd with honey - फोटो : amarujala
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर में डाकघर के साथ लगती एक झुग्गी में बुधवार को सवा क्विंटल नकली शहद बरामद किया गया। नकली शहद की खेप को जब्त कर लिया गया है और चार सैंपल भरे गए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। पूर्व में भी उक्त व्यक्ति को मंडी में नकली शहद के साथ पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

नामित अधिकारी भविता टंडन को गुप्त सूचना मिली थी कि भुंतर क्षेत्र की एक झुग्गी में नकली शहद का गोरखधंधा चला रहा है। जिस पर बुधवार को उन्होंने भुंतर पुलिस का सहयोग लेते हुए डाकघर के साथ लगती झुग्गी में छापामारी की। इस दौरान यूपी के आंबेडकर नगर निवासी असलम के कब्जे से 125 किलो नकली शहद बरामद किया गया। यह शहद एल्युमीनियम और कैन में रखा गया था। वहीं, दो ड्रम में नकली शहद भी बनाया जा रहा था। विभागीय पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने खुलाया किया है कि वह चीनी को उबालकर इसमें फिटकरी डालकर शहद बनाता था। उक्त व्यक्ति शहद कोन सप्लाई करता था। भारी मात्रा में मिले नकली शहद को टीम ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पर्यटन सीजन के दौरान सैलानियों को देसी शुद्घ शहद बताकर यह खेप बेची जानी थी, लेकिन नामित अधिकारी की चौकसी से असलम पकड़ में आ गया। इससे पहले मंडी जिला में उक्त व्यक्ति झोंपड़ी में रहकर भट्ठी से नकली शहद बनाने का कारोबार करता था। अवैध गतिविधियां करने पर उसे विभाग ने पकड़ा था और इस संबंध में केस भी विचाराधीन है। मंडी में कार्रवाई के बाद उक्त व्यक्ति कुल्लू के भुंतर पहुंच गया और यहां अवैध कारोबार शुरू कर दिया। मामले में झुग्गी जमीन मालिक को भी कार्रवाई में शामिल किया गया और तुरंत प्रभाव से सारा अवैध काम बंद करवाया गया। उक्त व्यक्ति के कब्जे से नामित अधिकारी को फूड लाइसेंस, पंजीकरण, सप्लाई या मनुफैक्चिरिंग का कोई भी आवश्यक दस्तावेज नहीं मिला है। इधर, नामित अधिकारी भविता टंडन के अनुसार भुंतर में सवा क्विंटल नकली शहद पकड़ा है। खेप को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed