{"_id":"5aabce534f1c1b91778b5c3c","slug":"101521208915-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुशैणी में वन भूमि पर बने तीन मकान सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुशैणी में वन भूमि पर बने तीन मकान सील
Updated Fri, 16 Mar 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुशैणी में वन भूमि पर बने तीन मकान सील
दस दिनों में खाली करने का दिया था अल्टीमेटम
कार्रवाई से अवैध कब्जाधारकों में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी में वन विभाग ने अवैध कब्जाधारकों पर शिकंजा कस दिया है। वन विभाग ने वन भूमि पर बने तीन मकानों को सील कर दिया है। कब्जाधारकों को विभाग ने मकान खाली करने के लिए दस दिनों का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। विभाग की कार्रवाई से अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है।
शुक्रवार को वन, राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में एक टीम अवैध कब्जा हटाने के लिए गुशैणी पहुंची। गौरतलब है कि गुशैणी में वन विभाग ने पहले ही वन भूमि पर बने पांच मकानों को पहले ही सील कर दिया था। उक्त कब्जाधारकों को वन विभाग ने मकान खाली करने के लिए कहा था। इसके लिए इन्हें 10 दिनों की मोहलत दी गई थी। हालांकि गुशैणी में अभी और भी कब्जाधारक है जिन पर कार्रवाई होना तय है।
बताया जा रहा है कि कुछ कब्जाधारकों को हाईकोर्ट ने कुछ और दिनों का समय दिया है। वहीं बंजार के दूसरे क्षेत्रों में पांच बीघा से अधिक भूमि पर कब्जा खाली करने की मुहिम विभाग द्वारा लगातार जारी है। तहसीलदार बंजार आरएल ठाकुर ने कहा कि गुशैणी में तीन मकान वन भूमि पर बनाए हुए पाए गए हैं। जिसके बाद इन मकानों को सील कर दिया गया है। वहीं डीएफओ बंजार प्रवीण ने कहा कि अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।