फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Contractor's tender canceled for not starting Panchayat building work

Kullu News: पंचायत भवन का काम शुरू न करने पर ठेकेदार का टेंडर रद्द

Thu, 15 Feb 2024 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 15 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Contractor's tender canceled for not starting Panchayat building work
कुल्लू। खराहल घाटी की बंदल पंचायत के भवन निर्माण में लापरवाही ठेकेदार पर भारी पड़ गई है। एक साल से काम न करने पर पंचायत की अनुशंसा पर पंचायती राज विभाग ने ठेकेदार का टेंडर रद्द कर दिया है। अब दोबारा से टेंडर किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में पूईद पंचायत से अलग होकर ग्राम पंचायत बंदल बनी थी। इसमें ऊपरी खराहल के गांवाें को शामिल किया गया था। पंंचायत भवन निर्माण में ठेकेदार की ओर से की गई देरी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नई पंचायत बनने के बावजूद कामकाज पुराने पंचायत भवन में 15 किलोमीटर दूर डोभी में जाकर निपटाने पड़ रहे हैं। बंदल पंचायत के उप प्रधान संजय कुमार ने कहा कि पंचायत भवन के लिए पंचायत की ओर से प्रक्रिया पूरी की गई थी। ठेकेदार की ओर से काम शुरू न किए जाने से पंचायत भवन का काम लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
बजट स्वीकृत होने के बाद पंचायत भवन निर्माण का काम जिस ठेकेदार को दिया गया था, उसने एक साल तक काम ही शुरू नहीं किया। अब उक्त ठेकेदार का टेंडर रद्द किया गया है। बंदल पंचायत के भवन निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
-गोपाल ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत बंदल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed