फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Circle level meetings will be held to connect the guerrillas

Kullu News: गुरिल्लाओं को जोड़ने के लिए सर्किल स्तर पर होंगी बैठकें

Tue, 01 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Circle level meetings will be held to connect the guerrillas
कुल्लू। सुप्रीम कोर्ट में चल रहे गुरिल्लाओं के मामले की सुनवाई 26 नवंबर को होगी। इससे पहले मामले से जुड़े गुरिल्लाओं के नाम की अंतिम सूची जांची जाएगी। जो गुरिल्ला सूची में शामिल नहीं हैं, उन्हें सूची में शामिल होने का अंतिम अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए अब जिले के बजाय सर्किल स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठकों में गुरिल्लाओं को मामले से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। सर्किल के मुख्य को संबंधित क्षेत्र के गुरिल्लाओं के नाम सूची में शामिल करने और हटाने का जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि इसकी तैयारी कर ली है। जिला मुख्यालय स्थित रामशिला में एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन कुल्लू की मासिक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की। बैठक में जिला मंडल गुरिल्ला संगठन की अध्यक्ष शकुंतला शर्मा और माली राम विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में गुरिल्लाओं के सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले पर चर्चा की गई। चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में गुरिल्लाओं के मामले की सुनवाई है। विभिन्न राज्यों के गुरिल्ला संगठनों ने निर्णय लिया है कि मामले के लिए दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं को चुना जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने कहा कि गुरिल्ला बैठक से नदारद रह रहे हैं। ऐसे में अब जिले के साथ सर्किल स्तर पर बैठकें होंगी। अगर सर्किल की बैठक से भी कोई गुरिल्ला अनुपस्थित रहता है, तो संगठन से उसका नाम हटा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed