{"_id":"630e4ecd4211fa71a12a1be1","slug":"chief-minister-gave-a-gift-of-44-70-crores-to-ani-kullu-news-sml420060941","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: मुख्यमंत्री जयराम ने कुल्लू के आनी को दी 44.70 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: मुख्यमंत्री जयराम ने कुल्लू के आनी को दी 44.70 करोड़ की सौगात
Wed, 31 Aug 2022 12:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:44 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आनी को करोड़ों रुपयों की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 44.70 करोड़ की छह विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
आनी में जनसभा को संबोधित करते प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : RAMPUR-HP
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आनी को करोड़ों रुपयों की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 44.70 करोड़ की छह विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें नित्थर में 9.22 करोड़ रुपये के संयुक्त कार्यालय परिसर, पीएमजीएसवाई के तहत 9.47 करोड़ की डमेहली-निशानी-अरसू सड़क, 7.32 करोड़ की नित्थर-डमाह सड़क, 12.70 करोड़ की निशानी-प्रांतला सड़क और 5.79 करोड़ की बाजीर बाउड़ी-थाचवा सड़क शामिल है। इनके अलावा मुख्यमंत्री ने आनी में 20 लाख से बनने वाले प्रेस क्लब भवन की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पौने पांच वर्षों के दौरान आनी विधानसभा क्षेत्र में शुरू किए विकासात्मक कार्यों पर आधारित एक पुस्तिका का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने आनी में हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वंचित क्षेत्रों के विकास को उच्च प्राथमिकता दे ही है। कुल्लू जिला के नागरिक अस्पताल आनी के निर्माण पर 66 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। इस भवन का कार्य पूरा होने से क्षेत्रवासियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस मौके पर विधायक किशोरी लाल सागर, एपीएमसी के अध्यक्ष अमर ठाकुर, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग और हरबंस सिंह ब्रसकोन समेत विभागों के अधिकारी और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन