{"_id":"69d7e50c2c01a6d95a0ebfaf","slug":"changes-made-in-the-timetable-of-buses-on-the-bijli-mahadev-route-kullu-news-c-89-1-ssml1012-173457-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बिजली महादेव रूट की बसों की समयसारिणी में किया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बिजली महादेव रूट की बसों की समयसारिणी में किया बदलाव
विज्ञापन
कुल्लू। बिजली महादेव रूट पर चलने वाली बसों की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। बिजली महादेव से कुल्लू की तरफ सुबह आने वाली बस अब 7:45 बजे नहीं, बल्कि 7:30 बजे आएगी। दूसरी बस सुबह 8:15 बजे आती थी। अब यह बस 15 मिनट पहले ही आ जाएगी। यह बस बिजली महादेव मार्ग पर रोगी मोड़ से सुबह आठ बजे कुल्लू के लिए रवाना हो रही है।
सुबह के समय बदलाव होने से खासकर स्कूल के विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना पड़ रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा से खराहल की नौ पंचायतों के लोगों को सुविधा मिलती है। घाटी के बाशिंदे मनोहर, राम प्रकाश और चरण दास ने कहा कि खराहल के विद्यार्थी स्कूल और कॉलेज के लिए प्रतिदिन एचआरटीसी की बसों में मुख्यालय के लिए जाते हैं।
विद्यार्थियों के पास बने होते हैं। बस का समय बदलने से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि बस का पुराना समय सही था और इसे यथावत रखा जाए। उन्होंने कहा कि गर्मियाें के मुकाबले सर्दियों में इस समयसारिणी से मुश्किलें आएंगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम के अड्डा इंचार्ज खूब राम ने कहा कि बसों की सुबह की समयसारिणी में 15 मिनट का बदलाव किया गया है। संवाद