{"_id":"6a9c14aa8e3b8c1229037430","slug":"central-government-is-discriminating-against-the-state-ses-ram-kullu-news-c-89-1-klu1002-185925-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश से भेदभाव कर रही केंद्र सरकार : सेस राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश से भेदभाव कर रही केंद्र सरकार : सेस राम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता तक पहुंचाई जाएगी बात, ढालपुर में हुई बैठक में लिया निर्णय
.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। केंद्र सरकार पर हिमाचल के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस इसे आम जनता तक पहुंचाएगी। इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति तैयार की है। शनिवार को ढालपुर स्थित पार्टी कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें इस संबंध में निर्णय लिया गया।
बैठक के बाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सेस राम आजाद ने पत्रकारवार्ता में बताया कि बैठक में जिला कार्यकारिणी के अलावा विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष, महिला कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के छह ब्लॉकों और 577 पोलिंग बूथों तक संगठन को सक्रिय किया गया है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर केंद्र सरकार की नीतियों और कथित भेदभावपूर्ण रवैये को जनता के बीच ले जाएंगे।
सेस राम आजाद ने केंद्र सरकार को दलित, महिला और छात्र विरोधी करार दिया। केंद्र से अपेक्षित मदद नहीं मिलने के बावजूद प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाया है। बैठक में कुल्लू ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, मनाली ब्लॉक अध्यक्ष बीर सिंह, बंजार ब्लॉक अध्यक्ष मोहर सिंह समेत जिला और ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद