फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cadets distributed ration to old age home

Kullu News: कैडेट्स ने वृद्धाश्रम को बांटा राशन

Mon, 25 Nov 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 25 Nov 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Cadets distributed ration to old age home
कुल्लू एनसीसी ने क्लाथ ​स्थित सहारा आश्रम में बुजुगों के साथ मनाया स्थापना दिवस।-संवाद
कुल्लू/उदयपुर। जिले में एक हिमाचल प्रदेश एयर स्कवाड्रन एनसीसी एयर विंग ने स्थापना दिवस मनाया। कैडेट्स ने भी अपना सामाजिक दायित्व निभाया। एनसीसी एयर विग के कैडेट मनाली के साथ लगते क्लाथ में स्थित सहारा वृद्धाश्रम पहुंचे।
विज्ञापन

वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का हाल जाना और उनके साथ केक काटकर स्थापन दिवस मनाया। कैडेट्स ने वृद्धाश्रम के लिए 30 किलोग्राम आटा, 30 किलोग्राम चावल के अलावा विभिन्न दालें और मसाले वितरित किए। कैडेट्स के वृद्धाश्रम पहुंचने पर बुजुर्गों के चेहरे भी खिले। बुजुर्गों के मुख पर खुशी झलकी। कैडेट्स ने बुजुर्गों के साथ अपना समय बिताया और उनके जीवन परिचय को जाना। एनसीसी एयर विंग के फ्लाइंग ऑफिसर निश्चल शर्मा ने कहा कि कैडेट्स ने सहारा वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों के साथ मिलकर केक काट एनसीसी का स्थापना दिवस मनाया। हालांकि कैडेट्स के साथ बिताए पलों को बुजुर्गों ने एक याद के तौर पर संजोकर रखने की बात कही। फ्लाइंग ऑफिसर ने कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के खाने की व्यवस्था के लिए कैडेट्स ने राशन भी मुहैया करवाया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed