फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Businessmen started contacting for allotment of plot for Dussehra festival

Kullu News: दशहरा उत्सव के लिए प्लॉट आवंटन के लिए संपर्क साधने लगे कारोबारी

Wed, 18 Sep 2024 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 18 Sep 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Businessmen started contacting for allotment of plot for Dussehra festival
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव इस बार 13 से 19 अक्तूबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दशहरा उत्सव कमेटी ने ढालपुर मैदान में विभिन्न प्रकार के स्टॉल और दुकानों के प्लॉटों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने की योजना बना ली है।
विज्ञापन




नीलामी 20 से 30 सितंबर तक चलेगी, जिसमें रेडीमेड गारमेंट मार्केट, बर्तन बाजार, टैंट मार्केट, लोकल झूले, मीना बाजार और हॉजिरी मार्केट में प्लॉटों की खुली बोली लगेगी। वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के व्यापारी इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभी से संपर्क साधने में जुट गए हैं।
विज्ञापन




कई व्यापारी स्थानीय व्यापारियों के साथ मिलकर प्लॉट खरीदने की तैयारी में हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिनों में व्यापारी कुल्लू में पहुंचना शुरू हो जाएंगे। प्रत्येक वर्ष कुल्लू दशहरा के दौरान बाहरी राज्यों से करीब 1000 से अधिक व्यापारी यहां अपनी दुकानें सजाते हैं, जिससे करोड़ों का कारोबार होता है। यह उत्सव लाहौल-स्पीति और मंडी जिला के लोगों के लिए भी एक प्रमुख खरीदारी का अवसर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति ने प्लॉट आवंटन का शेडयूल तैयार किया है। व्यापारियों से आग्रह किया गया है कि वे प्लॉट आवंटन कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed