{"_id":"6b05cfe9169f015f510fc0d0","slug":"bro-road-at-kadunala-closed-restoration-expected-by-wednesday-afternoon-kullu-news-c-89-1-klu1019-192685-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कडूनाला में बीआरओ मार्ग बंद, बुधवार दोपहर तक होगी बहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कडूनाला में बीआरओ मार्ग बंद, बुधवार दोपहर तक होगी बहाली
Tue, 24 Nov 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
तारकोल बिछाने और ब्लास्टिंग के चलते रोकी आवाजाही, सड़क किनारे लग रहे क्रैश बैरियर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी बीआरओ मार्ग पर कडूनाला के पास मंगलवार सुबह 11 बजे से छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रही। सड़क पर तारकोल बिछाने और ब्लास्टिंग कार्य के चलते मार्ग बंद किया गया। इससे यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्माण कार्य के साथ सड़क किनारे सुरक्षा के लिए बेहतर गुणवत्ता के क्रैश बैरियर भी लगाए जा रहे हैं।
बीआरओ की ओर से सड़क सुधार और सुरक्षा कार्य किया जा रहा है। तिंदी से करीब सात किलोमीटर आगे तक तारकोल बिछाने और क्रैश बैरियर लगाने का काम पूरा किया जा चुका है। सड़क पर निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही रोकना जरूरी हो गया था।
94 आरसीसी के ओसी मेजर पारस कोचर ने बताया कि निर्धारित शेड्यूल के तहत मंगलवार सुबह 11 बजे से छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। सड़क पर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बुधवार दोपहर दो बजे तक संसारी-किलाड़ मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।