फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BRO engaged in restoration of Koksar road from North Portal

Kullu News: नॉर्थ पोर्टल से कोकसर सड़क बहाली में जुटा बीआरओ

Sat, 04 Mar 2023 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
BRO engaged in restoration of Koksar road from North Portal
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। चंद्राघाटी में तीन दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू और कोकसर के रिहायशी इलाकों में पांच से दस सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात के बाद तापमान काफी लुढ़क गया है। ठंड के चलते मार्च के पहले सप्ताह में एक बार फिर लोग अपने घरों में दुबक गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को घाटी में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम के बदले मिजाज के बाद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए बीआरओ ने अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से कोकसर की तरफ सड़क में बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जल्द ही कोकसर का संपर्क घाटी से जुड़ जाएगा। दूसरी ओर घाटी के पर्यटन कारोबारी अब पर्यटकों के आने का इंतजार कर रहे हैं। सिस्सू पंचायत के प्रधान राजीव ने कहा कि 50 दिनों तक पर्यटन गतिविधियां बंद रही थी, लेकिन मौसम खुलते ही घाटी में अधिक संख्या में पर्यटक आएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed