फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bishan Das elected president of Badah Gompa Society

Kullu News: बदाह गोंपा सोसायटी के अध्यक्ष चुने बिशन दास

Mon, 30 Sep 2024 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bishan Das elected president of Badah Gompa Society
बदाह गोंपा सोसाइटी में चुनी गई नई कार्यकारिणी।
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते बदाह गोंपा सोसायटी की आम बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता 95 वर्षीय छाया राम ने की। इस दौरान सोसायटी के अध्यक्ष नोरबू बरोंगपा ने सोसायटी का इतिहास, लेखा-जोखा और काम-काज सभा सदस्यों के समक्ष रखा। उन्होंने वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर उसे भंग किया और नई कार्यकारिणी के गठन की मांग की।
विज्ञापन

नोरबू बरोंगपा ने उम्र का हवाला देते हुए उन्हें फिर से अध्यक्ष न चुनने की बात कही। वह 13 साल तक सोसायटी के अध्यक्ष रहे। नई कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से किया गया। इसमें बिशन दास परशीरा को अध्यक्ष चुना गया जबकि वीर सिंह यार्की को महासचिव चुना। नवड़ तंजिन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लाल चंद को उपाध्यक्ष, फुंचोग डोलमा को उपाध्यक्ष, उरज्ञान दोरजे काे संयुक्त सचिव, एनजी बौद्ध को प्रेस सचिव, प्रेम सिंह को कोषाध्यक्ष, लोवजंग गड़पा को सह-कोषाध्यक्ष चुना गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष बिशन दास परशीरा ने कहा कि जल्द ही नई कार्यकारिणी की बैठक की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed