{"_id":"610beb5e8ebc3ea9f62b91cb","slug":"bhuntar-bailey-bridge-is-jammed-for-hours-in-apple-season-kullu-news-sml379335770","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब सीजन में भुंतर बैली ब्रिज पर घंटों लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब सीजन में भुंतर बैली ब्रिज पर घंटों लग रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर (कुल्लू)। बैली ब्रिज भुंतर में लग रहा जाम किसान-बागवानों के साथ लोगों के लिए आफत बन गया है। रोजाना लग रहे जाम से पुल से गुजरने वाले लोग परेशान हैं। जबकि घाटी के किसान-बागवान भी समय पर अपने उत्पादों को सब्जी मंडी में नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
वीरवार सुबह भी तंग पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही होने से घंटों जाम लगा रहा। इसकी वजह से गंतव्य तक पहुंचने में लोगों को परेशानी हुई। इन दिनों घाटी में नाशपाती का सीजन जोरों पर चला है। कुछ इलाकों में सेब का भी तुड़ान शुरू हो गया है। जाम के चलते मणिकर्ण, गड़सा, पारला भुंतर, शाढ़ाबाई, बजौरा और दियार के किसान-बागवानों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। लाहौल-स्पीति से भी रोजाना आलू और मटर की खेप सब्जी मंडी भुंतर आने से जाम की समस्या में इजाफा हुुआ है। बड़े वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा ने होने से जाम अधिक लग रहा है।
हालांकि पुल को डबल लेन करने और सब्जी मंडी के वाहनों को पार्क करने के लिए जगह चिन्हित करने की जिला प्रशासन से पिछले कई वर्षों से मांग की जा रही है। समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय निवासी राजन चौहान, राम कश्यप, रामसिंह, राकेश ने कहा कि वन-वे बैली ब्रिज लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। नए पुल के निर्माण का आश्वासन तो बार-बार दिया गया। धरातल पर कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
कुल्लू और स्नोअर वैली आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष खुशहाल ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन के समक्ष सब्जी मंडी के वाहनों को पार्क करने के लिए जगह चिन्हित करने और बैली ब्रिज को डबल लेन करने पर कई बार चर्चा की गई है। लेकिन न तो पुल को डबल लेन हुआ और न ही पार्किंग के लिए उचित जगह का चयन हो पाया। इससे किसानों-बागवानों के उत्पाद समय पर मंडी में नहीं पहुंच पा रहे हैं।