{"_id":"65d1dd4679e87f18c10627e5","slug":"benefit-of-revised-pension-should-be-given-pravesh-kullu-news-c-89-1-ssml1015-117097-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित पेंशन का दिया जाए लाभ : प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित पेंशन का दिया जाए लाभ : प्रवेश
विज्ञापन
शाढ़ाबाई में विद्युत पेंशनरों ने बैठक कर उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एक जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को संशोधित पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। इस मुद्दे को पेंशनर कई बार सरकार के समक्ष उठा चुके हैं। बावजूद सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। पेंशनरों को संशोधित पेंशन न मिलने से नुकसान उठाना पड़ रहा है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू इकाई की मासिक बैठक रविवार को शाढ़ाबाई में प्रधान प्रवेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों ने समस्याओं को इकाई अध्यक्ष के समक्ष रखा। पेंशनरों ने बोर्ड प्रबंधन और सरकार से लंबित वित्तीय लाभों को जारी करने की मांग उठाई है।
प्रधान प्रवेश ठाकुर ने कहा कि एक जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित पेंशन, ग्रेच्युटी, बकाया राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार से पेंशनरों की उपरोक्त समस्याओं को हल करने का आग्रह किया है, ताकि पेंशनरों को उम्र के इस पड़ाव में परेशानियों से न जूझना पड़े। संवाद