फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Balu Nag will participate in Mandi Mahashivratri after 144 years

Kullu News: 144 साल बाद मंडी महाशिवरात्रि में भाग लेंगे बालू नाग

Mon, 04 Mar 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 04 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Balu Nag will participate in Mandi Mahashivratri after 144 years
कुल्लू। जिले की बंजार घाटी के गढ़पति देवता अनंत बालू नाग भी मंडी महाशिवरात्रि में 144 साल बाद शिरकत करने जा रहे हैं। पांच मार्च को देवता अपने देवालय तांदी से रवाना होंगे और शाम को शुरागी में रुकेंगे।
विज्ञापन

छह मार्च को सुबह देवता मंडी के लिए रवाना होंगे तथा ठहराव थलौट में होगा। देवता के महाशिवरात्रि उत्सव में भाग लेने को लेकर देवता की हार में खुशी का माहौल है। महाशिवरात्रि दौरे को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। देवता ढोल नगाड़ों और शहनाई की स्वरलहरियों के साथ पूरे लाव लश्कर के साथ निकलेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए देवता के कारकूनों और देवलुओं ने सभी तैयारियां कर ली हैं। बताया जा रहा है कि पहले अधिष्ठाता देव बालू नाग राजाओं के दौरान मंडी महाशिवरात्रि में भाग लेते थे। देवता पैदल ही अपने देवालय से निकलेंगे और करीब 100 किलोमीटर का सफर करेंगे। मंडी महाशिवरात्रि में देवता अपने पुरातन स्थान में रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता के कारदार ख्याली राम ने कहा कि देवता मंगलवार शाम को देवालय से पूरे लाव लश्कर के साथ निकलेंगे और शाम को रात्रि ठहराव शुरागी में होगा। देवता पैदल जाएंगे और सैकड़ों कारकून और देवलू देवता की रथयात्रा में शामिल होंगे। कहा कि देवता करीब 144 साल बाद मंडी की अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि में भाग लेने जा रहे हैं।

...
मंडी के जंजैहली पहुंचे खुडीजल
कुल्लू। 100 साल से अधिक वर्षों के बाद मंडी महाशिवरात्रि में भाग ले रहे कुल्लू के देवता खुडीजल सोमवार को जंजैहली के बयाला गांव पहुंचे हैं। मंगलवार सुबह देवता यहां से बगस्याड़ में रुकेंगे। सोमवार को मंडी जाते समय देवता खुडीजल और मंडी जिला के छतरी के देवता चपलांदू नाग से मगरूगला में भव्य देव मिलन हुआ है। कारदार शेर सिंह और पुजारी रूप लाल शर्मा ने देवता आठ मार्च सुबह मंडी महाशिवरात्रि में पहुंचेंगे। कहा कि जैसे ही देवता मंडी के नजदीक पहुंचेंगे, देवलुओं की संख्या भी बढ़ना शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed