{"_id":"6918aaaf94a175d8b0070844","slug":"ayush-a-tenth-grade-student-became-the-student-of-the-year-kullu-news-c-89-1-klu1002-161796-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दसवीं के आयुष बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दसवीं के आयुष बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर
Sat, 15 Nov 2025 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 15 Nov 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला में दो दिवसीय खेल उत्सव का समापन हो गया है। इसमें विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इस खेल उत्सव में मुख्यातिथि डॉक्टर कल्याण सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
प्रधानाचार्य गणेश भारद्वाज व प्रशासक कैलाश गौतम ने मुख्यातिथि का सम्मान किया। मुख्यातिथि डॉक्टर कल्याण सिंह ने कहा कि हमें अंधविश्वास से दूर रहना चाहिए और वैज्ञानिक सोच और तर्कशक्ति का उपयोग करना चाहिए।
वार्षिक समारोह में दसवीं कक्षा के आयुष को स्टूडेंट ऑफ द ईयर घोषित किया गया। पारंपरिक खेलों में फाइव स्टोन गेम में भगत सिंह हाउस की नैंसी प्रथम व आर्यभट्ट हाउस की अंजलि द्वितीय रहीं। होपस्कॉच में विवेकानंद हाउस की सानिया और समीक्षा प्रथम, आर्यभट्ट हाउस की अंकिता और रितिका द्वितीय रहीं। लड़कियों के खो-खो में भगतसिंह सदन से शिवांगी की टीम विजेता रही और लड़कों के खो-खो में आर्यभट्ट सदन से अर्चित की टीम विजेता बनी। वॉलीबाल में आर्यभट्ट हाउस से नितिन की टीम ने जीत हासिल की। रस्साकशी में विवेकानंद हाउस से उपलक्ष्य महाजन की टीम विजयी रही। सिंगल लेग गेम में भगतसिंह हाउस से किंजल, सोनाली व शिवांगी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
बैलून बैलेंसिंग रेस में नर्सरी के वैदिक और अक्षित प्रथम, जारा और सानवी द्वितीय और अविक्षित व वंदना भारती तृतीय रहे। बॉल कॉलेक्टिंग में एलकेजी के तन्मय प्रथम, हार्दिक द्वितीय तथा प्रियांश तृतीय रहे। बॉल रेस में यूकेजी के आयत प्रथम, उर्वशी द्वितीय तथा काव्यांश तृतीय रहे। टॉवर गेम में प्रथम कक्षा की शिवांगी प्रथम, नक्श द्वितीय व सौम्या तृतीय स्थान पर रहे। स्टॉप एंड मूव गेम में द्वितीय कक्षा की यामिनी प्रथम व अनिका शर्मा द्वितीय रहे।