फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Atharv won gold medal in 24 kg, Nishant in 28

Kullu News: 24 किलो भार वर्ग में अथर्व, 28 में निशांत ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 12 Jun 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 12 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Atharv won gold medal in 24 kg, Nishant in 28
कुल्लू। जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन कलैहली में किया गया। इसमें जिले के 150 खिलाड़ियों ने पंच का दम दिखाया। प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में करवाई गई। जूनियर वर्ग में 24 किलो भार में अथर्व ने स्वर्ण, एंजल ने रजत, सूर्यांश व शिवांश ने कांस्य पदक जीता। जबकि 28 किलो भार में निशांत ने स्वर्ण, सुजल ने रजत, कार्तिक- अरुण ने कांस्य पदक जीते। 32 किलो भार वर्ग में सार्थक ने स्वर्ण, रोनित ने रजत, तेंजिन-वरुण ने कांस्य, 36 किलो भार में कवि ने स्वर्ण, उज्जैन दोरजे ने रजत, अभिनव व नरमा ने कांस्य, 48 किलो में संदली ने स्वर्ण, महिमा ने रजत, 52 किलो में गीतांशी ने स्वर्ण, पलक ने रजत, 60 किलो भार वर्ग में यामिनी ने स्वर्ण, दीपांशी ने रजत, 60 किलो में दिव्या ने स्वर्ण और कुमकुम ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग में 40 किलो भार में आकृति नेे स्वर्ण, आकांक्षा ने रजत, चैतन्या व देवांशी ने कांस्य, 44 किलो भार वर्ग में आरती ने स्वर्ण, 36 किलो भार वर्ग में रिद्धि ने स्वर्ण, सिद्धि ने रजत, हर्षिता-अनन्या ने कांस्य, 32 किलो में तनवी ने स्वर्ण, नीलम ने रजत, सानवी ने कांस्य पदक जीता। सीनियर वर्ग में 57 किलो में सोनू ने स्वर्ण, किरण नेगी ने रजत, 48 किलो में जसमीन ने स्वर्ण, स्ट्रेंज इन ने रजत, नव्या ने कांस्य, 60 किलो भार वर्ग में आर्यन ने स्वर्ण, शिवांग ने रजत, विवेक ने कांस्य, 40 किलो भार वर्ग में मयंक ने स्वर्ण, योगेश ने रजत, अक्षित व मुकेश ने कांस्य पदक जीते। इस दौरान लोअर कुल्लू किसान-बागवान संघ के प्रधान करतार सिंह गुलेरिया, जूडो संघ के प्रधान रणवीर ठाकुर, महासचिव विपिन चंदेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यपाल ठाकुर, बोधराज, सुरेश नेगी, नितिन, विक्की आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed