{"_id":"63f10c4c7c0c85f2c702746c","slug":"atal-tunnel-restored-for-traffic-kullu-news-c-19-1-64684-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: अटल टनल यातायात के लिए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: अटल टनल यातायात के लिए बहाल
विज्ञापन
लाहौल की मयाड़ घाटी में हिमस्खलन के बाद बर्फ को हटाता हुआ लोक निर्माण विभाग का डोजर। संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग को करीब दो सप्ताह बाद आम वाहनों के लिए खोला गया है। बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग से सिर्फ फोर बाई फोर वाहन, चेन लगी टाटा सूमो ही जा रही थी।
ट्रक और स्कूटी को छोड़कर अन्य वाहनों को अटल टनल रोहतांग से जाने की अनुमति प्रदान की गई है। मौसम और सड़क में बर्फ जमने की स्थिति को देखते हुए अटल टनल रोहतांग में सुबह 9:00 से शाम 6:00 बजे तक ही वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी।
नेशनल हाईवे मनाली-लेह सड़क में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। हिमस्खलन से बार-बार सड़क अवरुद्ध हो रही है। ऐसे में नेशनल हाईवे में सफर करने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने बताया कि सड़क एकतरफा वाहनों की आवाजाही के लिए खुली है। इसलिए लाहौल-स्पीति पुलिस को यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही कुल्लू पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया है।
घाटी में खराब मौसम और हिमस्खलन की आशंका के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को घाटी में यात्रा करते समय सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। खराब मौसम और बर्फबारी की स्थिति में सभी को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील गई है। संवाद