{"_id":"57cda2134f1c1b812731737b","slug":"apple-season-in-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में बागवानों से ठगे पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली में बागवानों से ठगे पांच लाख रुपये
कुल्लू/ मनाली
Updated Mon, 05 Sep 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
सेब तुड़ान
- फोटो : अमर उजाला
सेब और पर्यटन के लिए प्रसिद्घ कुल्लू-मनाली में शातिर व्यापारी सक्रिय हो गए हैं। शातिर व्यापारियों ने सेब फसल खरीद कर करीब आधा दर्जन बागवानों को उनकी बकाया राशि नहीं चुकता की और करीब पांच लाख रुपये का चूना लगा कर फरार हो गए। बागवानों ने ठगी को लेकर मनाली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है। मनाली के साथ लगते गांव बरौड़ में इस सेब सीजन के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा बागवानों के साथ पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में बागवान नंद लाल, मेहर चंद, भोला राम, चमन लाल, युवराज और गिरधारी लाल ने बताया कि सेब के कुछ एक व्यापारी उनके गांव में आए और पूछा कि कौन-कौन सेब का काम करते हैं।
विज्ञापन
बागवानों ने उन्हें बताया कि यहां पर पूरा गांव ही सेब का काम करते हैं। फिर व्यापारियों ने बागवानों के घरों में जाकर सेब की खरीद करनी शुरू कर दी। व्यापारियों ने गांव के लोगों से सेब खरीदने शुरू कर दिए हैं और बागवानों को सेब का एडवांस दे दिया। खरीदे हुए सेबों को व्यापारियों ने काटन में पैक करके यहां से बाहरी राज्य की मंडी को भेज दिया और लगभग पांच लाख रुपये की पेमेंट का भुगतान अगले कल देने की बात कह कर चले गए। इसके बाद शातिर व्यापारी दूसरे दिन सेब खरीदने गांव को नहीं आए। जिस पर बागवानों को अपने सेब की पैसों की चिंता होने लगी तथा व्यापारियों के मोबाइल पर कॉल करने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उन सभी व्यापारियों का फोन बंद आने लगा। फोन बंद आने की सूरत में सभी बागवानों ने इकट्ठे होकर व्यापारियों को तलाशना शुरू किया। इस दौरान बागवानों को व्यापारियों में से दो को ढूंढ निकाला। बागवानों ने बकाया राशि देने की बात कही तो दोनों व्यापारी आनाकानी करने लगे। जिस पर बरौड़ गांव के व्यापारियों ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज की है। इधर, इस संदर्भ में डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि बागवानों से उनके साथ ठगी होने मामले को लेकर शिकायत मिली है। जिस पर पुलिस छानबीन कर रही है। यदि छानबीन में कोई आपराधिक मामला सामने आता है तो पुलिस भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज करेगी।
विज्ञापन