फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   apple

सेब की ढुलाई करने वाहन चालकों ने किए खड़े हाथ

Sat, 08 Aug 2020 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
apple
मनाली (कुल्लू)। जिला कुल्लू के पतलीकूहल, रायसन और नग्गर में कोरोना के लगातार मामले आने पर कुल्लू के बागवानों को चिंता में डाल दिया है। सेब सीजन के मौके पर कोरोना मामले आने से बागवानों को अपनी तैयार सेब की फसल को बेचने की चिंता सता रही है। साथ ही वाहन चालक भी सब्जी मंडियों में जाने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

बागवानों का कहना है कि वे अपने उत्पाद को किन मंडियों में बेचे, इसको लेकर असमंजस में हैं। घाटी के बागवान भागवत काईस्था, ओम प्रकाश, अशोक ठाकुर, राम लाल, दलीप, जीवन, मेहर सिंह, नरोत्तम सिंह, गोविंद सिंह, मीने राम, सोहन लाल और रमेश ठाकुर ने कहा कि देश के भिन्न-भिन्न प्रदेशों से सेब के खरीददार और मजदूर स्थानीय मंडियों में काम के लिए पहुंच रहे। लेकिन वे कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं, इससे बागवानों को परेशानी हो रही है। मंडियों में सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा है। सेब को मंडियों तक ले जाने वाले वाहन चालक भी अब मंडियों में जाने से कतराने लगे हैं। चालक अर्जन पाल, नवीन, चुनी लाल तथा संजीव ने कहा कि वे रोज सेब को मंडियों में ले जा रहे हैं। लेकिन जिस तरह से पिछले तीन दिनों से सेब सीजन को आए कामगार संक्रमित निकले हैं, उससे उनको भी जाने में डर लग रहा है। इस हालत में खुश और अपने परिजनों को खतरे में नहीं डालना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed