फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Anuradha attended the Dalit-Adivasi self-respect meeting.

Kullu News: दलित-आदिवासी आत्म सम्मान बैठक में शामिल हुईं अनुराधा

Wed, 30 Sep 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Anuradha attended the Dalit-Adivasi self-respect meeting.
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। कांग्रेस के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली में आयोजित दलित-आदिवासी आत्म सम्मान बैठक में लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने भाग लिया। कांग्रेस की ओर से यह बैठक दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित की गई। विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि बैठक में अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक एवं सांसद के. राजू, संयोजक सांसद डॉ. मल्लू रवि, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया और अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम सहित देशभर से कांग्रेस के मंत्री, सांसद, विधायक और दोनों विभागों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, सचिव अमित भरमौरी, किन्नौर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निगम भंडारी, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेश सहित कई वरिष्ठ नेता भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed