फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   All schools will remain closed till August 5 in kullu district

Kullu News: पांच अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

Sun, 30 Jul 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 30 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
All schools will remain closed till August 5 in kullu district
कुल्लू। जिले में मौसम और सड़कों की स्थिति को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी और निजी विद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में पांच अगस्त तक छुट्टियां रहेंगी। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के छह शिक्षा खंडों के तहत आने वाले 120 विद्यालय भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आए हैं। इनमें प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। जिला प्रशासन ने संज्ञान लेकर जिले के सभी विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों को 5 अगस्त तक बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि कुल्लू जिले के सभी सरकारी, निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र आगामी 5 अगस्त तक बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में मौसम के खराब रहने और बारिश होने से सड़कें और सार्वजनिक रास्ते क्षतिग्रस्त हैं। भारी बारिश से बाढ़-भूस्खलन के कारण पुल भी आवाजाही के लिए अवरुद्ध चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके दृष्टिगत विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। कहा कि स्थिति सामान्य होने पर विद्यार्थियों की पढ़ाई नियमित तौर पर विद्यालयों में चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed